
“हम होंगे कामयाब 2.0” पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समग्र कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन के माध्यम से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
युवा जोश और ऊर्जा से भरपूर होते हैं और किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उनकी क्षमताओं का सही दिशा में मार्गदर्शन समय पर और उचित ढंग से किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की है।
“हम होंगे कामयाब 2.0” पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समग्र कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन के माध्यम से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस कार्यक्रम को तीन चरणों – काउंसलिंग, स्किलिंग और रोजगार – में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक युवा को उसकी आवश्यकता, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप सहायता प्राप्त हो सके।
“हम होंगे कामयाब 2.0” योजना के अंतर्गत युवाओं के समग्र विकास हेतु विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
युवाओं को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार उचित करियर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान की जाती है।
युवाओं को वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाया जाता है।
युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने में सहयोग प्रदान किया जाता है।



हम होंगे कामयाब योजना का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं तथा उद्योगों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।
प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने की व्यवस्था की जाती है।
Sky Automobiles (Central India ka ek leading aur trusted automotive group) apne...
“हम होंगे कामयाब 2.0” योजना के अंतर्गत युवाओं को करियर ,कौशल विकास ,रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु एक सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
इच्छुक युवा पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरते हैं, जिससे उनकी प्रोफाइल तैयार की जाती है।
पंजीकरण के बाद युवाओं को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर मार्गदर्शन एवं आवश्यक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाता है।