हम होंगे कामयाब 2.0 हम होंगे कामयाब 2.0 जिला बलौदाबाजार - भाटापारा
About
About
About
img
युवा सशक्तिकरण • करियर मार्गदर्शन • कौशल विकास • रोजगार
557
पंजीकृत विद्यार्थी
img हमारे बारे में

हम होंगे कामयाब 2.0

युवा जोश और ऊर्जा से भरपूर होते हैं और किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं। किन्तु, उनकी क्षमताओं का सही दिशा में मार्गदर्शन समय पर और उचित ढंग से किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की है।

हम होंगे कामयाब 2.0 – एक पहल

“हम होंगे कामयाब 2.0” पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समग्र कौशल विकास एवं करियर मार्गदर्शन के माध्यम से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम को तीन चरणों – काउंसलिंग, स्किलिंग और रोजगार – में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक युवा को उसकी आवश्यकता और क्षमता के अनुरूप सहायता प्राप्त हो सके।

img हमारी पहल

काउंसलिंग और करियर मार्गदर्शन

हर युवा अपनी सोच, रुचियों और क्षमताओं में अद्वितीय होता है, इसलिए पहला चरण व्यक्तिगत परामर्श का है। इसके तहत विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित रूप से वन-ऑन-वन सेशन, अभिभावक-शिक्षक बैठकें (PTM) और SWOT विश्लेषण किए जा रहे हैं।

• रिज्यूमे लेखन, इंटरव्यू कौशल, और प्रोफेशनल नेटवर्किंग सिखाने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है।
• मेंटरशिप प्रोग्राम और करियर सूचना केंद्र (CIC) की स्थापना भी की गई है, जिससे युवाओं को उचित और समयबद्ध मार्गदर्शन मिल सके।
• करियर गाइडबुक, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एवं एक मोबाइल एप्लिकेशन भी विकासाधीन है, जिससे युवा आवश्यक संसाधनों तक आसानी से पहुँच सकें।
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उनके कौशल का विकास कर उन्हें सही दिशा दी जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई संभावनाएं सृजित कर सकें।
img
img
img हमारी पहल

रोजगार और उद्यमिता में सहयोग

जब युवाओं को आवश्यक कौशल प्राप्त हो जाते हैं, तब अगला महत्वपूर्ण चरण उन्हें रोजगार या स्वरोजगार की ओर अग्रसर करना होता है।

• इसके लिए जिला स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ युवा सीधे नियोक्ताओं से मिलकर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
• प्रत्येक कॉलेज एवं प्रशिक्षण संस्था में प्लेसमेंट सेल स्थापित किए गए हैं, जो छात्रों को नौकरी खोजने, आवेदन करने और इंटरव्यू की तैयारी में सहायता करते हैं।
• बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए एक विशेष ऑनलाइन जॉब पोर्टल भी विकसित किया गया, जो स्थानीय रोजगार अवसरों को एकत्र करेगा।
• उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जो नवाचार और स्टार्टअप्स को पोषण देंगे।

प्रमुख उपलब्धियां

  • अब तक हम होंगे कामयाब योजना के तहत 1775+ युवाओं का पंजीकरण हो चुका है जिनमें से 642 युवाओं को नियुक्ति उपरांत रोजगार प्रमाण-पत्र प्रदान किया जा चुका है ।
  • दिनांक 09 फरवरी 2026 को माननीय अतिथियों के द्वारा नव-नियुक्त 61 युवाओं को रोजगार प्रमाण-पत्र का वितरण किया जा चुका है ।
  • सम्माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं अन्य विशिष्ट जनों द्वारा चयनित अब तक कुल 554 युवाओं को रोजगार प्रमाण-पत्र वितरित किए गए ।
  • करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास, एवं लक्ष्य निर्धारण से जुड़ी सत्रों में 1500+ युवाओं ने भाग लिया और सभी कार्यक्रम उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहे ।
  • इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक योग्यता का विकास करने के उद्देश्य से उड़ान IAS अकादमी, रायपुर के साथ 40 युवाओं / छात्रों का समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया है । इस पहल से वर्तमान में विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा ।


img
img
img हमारी सेवाएँ

युवाओं के सशक्तिकरण हेतु प्रमुख पहल

icon

करियर काउंसलिंग

युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने हेतु मार्गदर्शन, प्रोफाइलिंग एवं मेंटरशिप की सुविधा प्रदान की जाती है।

icon

कौशल विकास

युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे रोजगार के लिए सक्षम बन सकें।

icon

रोजगार एवं स्वरोजगार

युवाओं को विभिन्न नौकरी के अवसरों, जॉब फेयर, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तथा उद्यमिता (स्टार्टअप) के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाता है।